हेलो दोस्तों,
आज मैं आपको Sneh Rashmi Botanical Garden की पूरी जानकारी देने वाला हूँ, Real Photos के साथ।
तो चलिए शुरू करते हैं।
Botanical Garden Surat – Quick Info Table
| Detail | Information |
|---|---|
| Name | Sneh Rashmi Botanical Garden |
| Also Known As | Botanical Garden Surat |
| Address | Ugat, Bhesan Rd, Jahangirabad, Surat, Gujarat 395005 |
| Entry Ticket | ₹20 per person |
| Timings | 9:00 AM – 10:00 PM (All Days) |
| Closed On | Thursday (as per Google Maps, not confirmed) |
| Google Maps | View Location |
Botanical Garden Surat Ticket Price / Entry Fee
जैसे कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं, यह Botanical Garden का Entry Gate है, Right Side पर आप Ticket Counter भी देख सकते हैं।

फ़िलहाल Botanical Garden Entry Ticket ₹20 की है, जैसे कि आप फोटो में देख सकते हैं, मैंने Ticket ले ली है।

| Type | Price |
|---|---|
| Entry Ticket | ₹20 per person |
Garden Attraction Board
और अंदर आते ही एक बड़ा सा Garden Attraction Board देखने को मिलता है, जिसमें Garden में क्या-क्या चीज़ें हैं Special, उनकी पूरी List दी गई है।

Sneh Rashmi Botanical Garden Photos & Images – Inside View
यहाँ से हमें Garden में घूमना होता है। यहाँ जहाँ देखो, सब Green Green ही देखने को मिलता है, जैसे कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं।

Round Shape Tree Design
यह जो नीचे आप देख रहे हैं, पेड़ों का Round Circle Shape में पूरा Design किया हुआ है। इसमें आपको अंदर जाना होता है, Middle में। अगर आप अपने परिवार, बच्चों के साथ आओगे तो यहाँ Photos भी ले सकते हैं, Background में यह Green Circle बहुत प्यारा लगता है।

Best Time to Visit Botanical Garden Surat
एक बात मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि अभी जब मैं गया था, वह दोपहर का समय था। तो अगर आप दोपहर को जा रहे हो तो एक बात ध्यान रखना कि यहाँ पर दोपहर को Couples बहुत होते हैं, पूरे Garden में।
तो अगर आप Couple हो तो दोपहर को जा सकते हो, अगर नहीं हो तो बिल्कुल मत जाइएगा, हर जगह आपको Couple ही देखने को मिलने वाले हैं दोपहर के टाइम।
| Who | Best Time | Why |
|---|---|---|
| Couples | दोपहर (12 PM – 4 PM) | शांत माहौल, कम भीड़ |
| Family / Kids | शाम (4 PM – 8 PM) | ठंडा मौसम, बच्चों के लिए बेहतर |
| Morning Walk | सुबह (9 AM – 11 AM) | ताज़ा हवा, हरियाली का असली मज़ा |
यह मेरा Personal View है, कोई Official Time नहीं है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से जा सकते हैं।

Camel Statue & Train Track
जैसे कि आप नीचे देख सकते हैं, Train की पटरी है। यहाँ पर Train भी चलती है, वह आपको मैं आगे दिखाऊंगा।

और आगे आप देख सकते हैं, ऊँट का पूरा Statue बनाया हुआ है।

Sitting Area & Relaxation Zone
यहाँ पर आपको एक छोटा सा बैठने के लिए पूरा Area बनाया हुआ है। यहाँ पर आप Partner के साथ या फिर Group में अगर आते हो, तो यहाँ से आप Relax Feel कर सकते हो, बातचीत कर सकते हो।

Bonsai House at Botanical Garden Surat
यह जो नीचे आप फोटो में देख रहे हो, उसे Bonsai House कहा जाता है। यहाँ जब मैं गया था, तो मुझे अलग-अलग तरह के Unique पेड़-पौधे अंदर देखने को मिले।

Train Ride at Surat Botanical Garden
आगे बढ़ते हैं, फ़िलहाल दोपहर का टाइम था तो यहाँ पर पूरा सन्नाटा था। दोपहर के टाइम यहाँ पर कोई भी नहीं आता, सिर्फ Couples के अलावा।


जैसे कि आप यहाँ पर Train की पटरी फिर से देख सकते हैं, यहाँ से Train गुज़रती है।
देखिए, जैसे कि आपके सामने एक Train दिख रही है, वह Actually घूमती रहती है। अभी फ़िलहाल घूम रही थी, तो मैंने फोटो खींच लिया आपके लिए।


Lake View at Sneh Rashmi Botanical Garden
नीचे फोटो में आप देख सकते हैं, तालाब में पूरा पानी भरा हुआ है। इसी वजह से यह जो Area है, Botanical Garden का, वह बहुत ही शांत वातावरण वाला है, पूरा Green Green है, ऊपर से इस तरीके का तालाब भी देखने को मिलता है।

जहाँ आपकी नज़र जाएगी, आपको वहाँ पर Green Green ही देखने को मिलता है, जैसे कि आप फोटो में देख सकते हैं नीचे।

Botanical Garden Surat Rides & Games
और लास्ट में, जैसे ही आप Garden के बगल में जाओगे, आपको इस तरह के झूले और Rides देखने को मिल जाते हैं। जो मेले में होते हैं ना, वैसे घूमने वाले Rides, वैसा आपको यहाँ पर देखने को मिल जाएगा।
Rides की Price उन्होंने मुझे ₹100 बताई थी।

Distance to Sneh Rashmi Botanical Garden Surat
सूरत के अलग-अलग इलाकों से Sneh Rashmi Botanical Garden की दूरी कुछ इस तरह है:
| Area | Distance | Drive Time |
|---|---|---|
| Adajan | 4-5 km | 10 min |
| Katargam | 6.6 km | 13 min |
| Surat Railway Station | 8.6 km | 16 min |
| Udhna Junction | 10.3 km | 16 min |
| Amroli | 9.6 km | 18 min |
| Varachha | 12.4 km | 23 min |
| Dumas Beach | 20.1 km | 25 min |
Sneh Rashmi Botanical Garden Surat Address & Location
Sneh Rashmi Botanical Garden, Ugat, Bhesan Road, Jahangirpura, Jahangirabad, Surat में स्थित है। इसे “Ugat Botanical Garden” भी कहा जाता है। पूरा एड्रेस है Ugat, Bhesan Rd, Jahangirabad, Surat, Gujarat 395005.
Sneh Rashmi Botanical Garden Timing / Time Table
Sneh Rashmi Botanical Garden सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है।
Google Maps पर Thursday को Closed दिखाया गया है, लेकिन यह पक्का नहीं है क्योंकि Google Maps पर कोई भी बदलाव सुझा सकता है। जाने से पहले एक बार Confirm कर लेना बेहतर रहेगा।
| Day | Timing |
|---|---|
| Monday | 9:00 AM – 10:00 PM |
| Tuesday | 9:00 AM – 10:00 PM |
| Wednesday | 9:00 AM – 10:00 PM |
| Thursday | 9:00 AM – 10:00 PM (Google Maps पर Closed दिखता है, Confirm करें) |
| Friday | 9:00 AM – 10:00 PM |
| Saturday | 9:00 AM – 10:00 PM |
| Sunday | 9:00 AM – 10:00 PM |
My Personal Review
यह Garden सच में बहुत प्यारी जगह है। पूरा Green Green माहौल, तालाब, Bonsai House, Train Ride, Camel Statue, और शांत वातावरण, यह सब मिलाकर एक बहुत ही अच्छा Experience रहा। अगर आप परिवार के साथ, बच्चों के साथ, या फिर Partner के साथ कहीं घूमने का Plan कर रहे हो, तो Botanical Garden एक बेहतरीन Option है।
जब भी जाओ, आकर मुझे ज़रूर बताना कि आपका Experience कैसा रहा।
गुड बाई!
FAQ
What is the Ticket price of Botanical Garden in Surat?
Sneh Rashmi Botanical Garden की Entry Ticket ₹20 प्रति व्यक्ति है।
What is the opening time of Sneh Rashmi Botanical Garden?
Sneh Rashmi Botanical Garden सुबह 9:00 बजे खुलता है और रात 10:00 बजे बंद होता है।
Is botanic garden entry free?
नहीं, Entry Free नहीं है। Botanical Garden में Entry के लिए ₹20 का Ticket लेना होता है।
Is Botanical Garden open today?
हाँ, Botanical Garden सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। Google Maps पर Thursday को Closed दिखाया गया है, लेकिन यह Confirm नहीं है, जाने से पहले एक बार Check कर लेना।
Where is Botanical Garden located?
Sneh Rashmi Botanical Garden, Jahangirabad, Ugat, Bhesan Road, Surat में स्थित है।
What is Botanical Farden famous for?
Botanical Garden Surat अपने हरे-भरे शांत वातावरण, तालाब, Train Ride, Bonsai House, Camel Statue, Round Shape Tree Design, और Rides के लिए famous है।
How far is Botanical Garden from Surat Railway Station?
Surat Railway Station से Botanical Garden की दूरी करीब 8.6 किमी है, गाड़ी से लगभग 16 मिनट लगते हैं।