Join WhatsApp

Join Free

Vanita Vishram Mela 2026 Surat – Surat Diwali Carnival Ticket Price, Start-Last Date & Parking (Athwa Gate Mela)

On: November 14, 2026
Vanita Vishram Mela 2026 Surat का रात में लाइट से सजा Main Entry Gate, Surat Diwali Exhibition बोर्ड के साथ

दोस्तों, आज 14 November 2026 है और मैं Vanita Vishram मेले में आया हूँ। आज मैं आपको इसी मेले की सभी जानकारी  देने वाला हूँ – जैसे मेला कब शुरू हुआ, कब तक चलेगा, Ticket कितने की है, Parking का क्या सिस्टम है और स्टेशन से दूरी कितनी है।

Surat का यह मेला अठवा गेट (Athwa Gate) के पास Vanita Vishram Sports Ground में लगा है और इसका नाम है Surat Diwali Carnival। मेले को शुरू हुए अभी सिर्फ 1 हफ्ता ही हुआ है और सच कहूँ तो ऐसा लग रहा था जैसे सूरत की सारी पब्लिक यहीं आ गई हो। बहुत ज़्यादा भीड़ थी।

Quick Info Table

DetailInformation
Mela NameSurat Diwali Carnival
Also Known AsVanita Vishram Mela, Athwa Gate Mela, Surat Mela 2026
AddressVanita Vishram Sports Ground, Ring Road, Athwa Gate, Surat, Gujarat
मेले का उद्घाटन6 November 2026
Start Date7 November 2026
End Date30 December 2026
Ticket Price₹120 (Per person)
Children5 साल से नीचे No ticket
PaymentCash, UPI, Card
Parking ChargesBike ₹30, Car ₹50
Timingरोज़ शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक
Google MapsView location

Entry Gate

तो चलिए शुरू करता हूँ। सबसे पहले आप देख सकते हैं, मैं Vanita Vishram Ground के Main Entry Gate पर खड़ा हूँ। यहाँ से अंदर जाने पर मेले का Main Entry Gate आता है।

रात में Vanita Vishram Ground का Main Entry Gate, ऊपर Surat Diwali Carnival का बड़ा New Attraction बोर्ड और नीचे लोगों की भीड़
यह देखिए, Vanita Vishram Ground का Main Entry Gate। ऊपर बड़ा सा बोर्ड लगा है और नीचे कितनी भीड़ है!

अब मैं अंदर आ चुका हूँ और आप देख सकते हैं, मेले का Entry Gate बाहर से कितना प्यारा सजाया है।

ADVERTISEMENT
Surat Live - Random video chat for Surat only. Install App
Vanita Vishram Mela 2026 Surat का रात में लाइट से सजा Main Entry Gate, Surat Diwali Exhibition बोर्ड के साथ

यहाँ आसपास बाहर भी कितने सारे लोग हैं, देखिए।

रात में Vanita Vishram Ground में मेले के गेट के बाहर लोगों और बाइक की भीड़, दाईं तरफ लाइट से सजा गेट दिख रहा है

Vanita Vishram Mela Ticket Price 2026

Main Entry Gate के Right Side में आपको Ticket Counter दिखेगा। यहाँ आप Cash या Online UPI से Payment कर सकते हैं। चलिए, Ticket ले लेता हूँ।

Vanita Vishram Mela, Athwa Gate का Ticket Counter, जहाँ Ticket ₹120 और Cash Only के बोर्ड लगे हैं और लाइन के लिए barricades बने हैं
यह देखिए, Ticket Counter। यहाँ Ticket ₹120 की है और लाइन लगाने के लिए barricades बने हैं।
Vanita Vishram Mela के Ticket Counter पर लगे बोर्ड, जिनमें Ticket ₹120, Cash Only और गुजराती में खास सूचना लिखी है
Ticket Price ₹120 है। यहाँ लगे बोर्ड में 5 साल और उससे ऊपर के बच्चों की पूरी Ticket लेना ज़रूरी लिखा है।
Vanita Vishram Mela का Ticket ₹120 वाला बोर्ड, जिसमें गुजराती में Waterfall, Dinosaur Show, Crocodile Show और Miracle Garden free देखने की बात लिखी है
₹120 की Ticket में Waterfall, Dinosaur Show, Crocodile Show और Miracle Garden भी शामिल हैं।
CategoryTicket Price
5 साल से ऊपर (बच्चे और बड़े)₹120
5 साल से नीचे के बच्चेFree

पिछली बार भी मैं दिवाली में यहीं Royal Mela में आया था। तब ticket का price शायद ₹80 या ₹100 था, इस बार ₹120 है। लेकिन इस बार बहुत सारी नई-नई चीज़ें देखने को मिलने वाली हैं, तो ₹120 वसूल ही समझो।

Mela Ke Andar Rides

चलिए, अब हम अंदर चलते हैं। अब हम अंदर आ चुके हैं और आप पब्लिक देख सकते हो। इतनी बड़ी-बड़ी Rides हैं! छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहाँ कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है।

ADVERTISEMENT
Surat Live - Random video chat for Surat only. Install App
रात में Vanita Vishram Mela के अंदर नीले carpet पर लोगों की भीड़, बाईं तरफ lights वाली Rides और बीच में खाने-पीने के Stalls
रात में Athwa Gate Mela की बड़ी Giant Wheel और lights से सजी दूसरी Rides, नीचे लोगों की भीड़ और Booking counter
Vanita Vishram Mela में रात को खाने के Stalls की कतार, दाईं तरफ़ बॉम्बे चौपाटी का ग्रीन चना मसाला और चना जोर गरम का stall दिख रहा है
रास्ते के एक तरफ़ खाने के Stalls, दूसरी तरफ़ lights वाली Rides।

Khane-Pine Ke Stalls

आगे बढ़ते हैं। यहाँ खाने-पीने की भी पूरी सुविधा है। आपको ये सब मिल जाएगा:

  • आलू पूरी, Khavsa, भेल, समोसा, वड़ापाव
  • बटाटा भुगला, मैगी, डोसा, पुलाव, पाव भाजी
  • कुल्फी, आइसक्रीम, पॉपकॉर्न
  • Cold Drink, Water और भी बहुत सी चीज़ें

जैसे यहाँ देखिए, आलू पूरी & Khavsa की दुकान है और उसके बगल में Instagram की Famous Turkish Icecream.

Athwa Gate Mela में रात को Sapna SS Aalopuri & Khavsa का stall और उसके पास Riza Turkish IceCream का stall, आसपास लोग खड़े हैं
एक तरफ़ Aalopuri Khavsa, और उसके पास ही Turkish IceCream का stall

यहाँ पर Paneer Shawarma का Stall और Cake भी देख सकते हैं।

Surat Mela में रात को WOW Paneer Shawarma का stall, उसके आसपास खड़े लोग और पीछे lights वाली ऊँची Ride
WOW Paneer Shawarma का stall, और पीछे ऊँची Ride की lights।

खाने के बाद यहाँ से पान भी ले सकते हैं, जैसे सादा पान, राजभोग पान, चॉकलेट पान etc.

ADVERTISEMENT
Surat Live - Random video chat for Surat only. Install App
Vanita Vishram Mela में रात को Banarasi Paan Palace का stall, बोर्ड पर Fire Paan, Smoke Paan, Mango Paan और Chocolate Paan जैसे paan की photos
Banarasi Paan Palace, यहाँ Fire Paan और Smoke Paan भी मिलता है।

Bachon Ke Liye aur Turkish Icecream

यहाँ छोटे बच्चों के लिए रबर में हवा भरकर कूदने वाला बड़ा सा Bouncy भी देख सकते हैं। बच्चे इसे देखकर एकदम खुश हो जाते हैं।

Athwa Gate Mela में बच्चों के लिए हवा भरा रंग-बिरंगा बड़ा Slide, ऊपर cartoon चेहरे बने हैं और एक बच्चा slide पर चढ़ता दिख रहा है
रंग-बिरंगा बड़ा Slide, बच्चे यहाँ से बाहर आना ही नहीं चाहते।

और यह देखिए, Turkish Icecream का खेल खेला जा रहा है, जो आपने Instagram में ज़रूर देखा होगा।

Vanita Vishram Mela में Riza Turkish IceCream के stall पर आइसक्रीम के साथ खेल दिखाता दुकानदार और उसे देखते, फ़ोन में record करते लोग
Turkish Icecream का खेल देखने के लिए stall के आगे अच्छी-खासी भीड़ जमा है।

और भी बहुत सी चीज़ें आप यहाँ आकर देख सकते हैं। मैंने यहाँ बहुत कम Photos दिखाए हैं, सिर्फ एक झलक ही दिखाई है। मुझे लगता है आपको एक बार मेले में जाना चाहिए और खुद देखना चाहिए कि और क्या-क्या है। जाओगे तो बहुत सी और चीज़ें देखोगे, दिल खुश हो जाएगा।

Mela Exit Gate

यहाँ से मेले का Exit Gate है, आप देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT
Surat Live - Random video chat for Surat only. Install App
Athwa Gate Mela का Exit Gate, जिस पर Surat Diwali Carnival, No Entry और Exit Gate लिखा है, पास में लाइट से सजा गेट और बाहर लोगों की भीड़
मेले से बाहर निकलने का रास्ता, यहाँ No Entry लिखा है।

Bike & Car Parking Charges

और हाँ, यहाँ पर Bike और Car Parking की सुविधा Systematic तरीके से है। Charge ये है:

VehicleParking Charge
Bike₹30
Car₹50
Vanita Vishram Mela के पास रात में रस्सियों से बनी कतारों में खड़ी बहुत सारी bikes और scooters, ऊपर lights लगी हैं
रस्सी की कतारों में सलीके से खड़ी सैकड़ों bikes

Vanita Vishram Mela Last Date 2026

Surat Mela में रात को lights से सजा रास्ता, दाईं तरफ़ बच्चों की छोटी Rides और बाईं तरफ़ ऊँची Ride, बीच में परिवार और बच्चे घूमते दिख रहे हैं

अब आते हैं सबसे ज़रूरी सवाल पर, मेला कब तक रहने वाला है, यानी मेले की Last Date.

मैंने मेले के Staff Member से बात की थी। उन्होंने कहा कि मेला 30 December तक रहेगा, लेकिन End Date अभी फिक्स नहीं की गई है। जब तक लोग आते रहेंगे, मेला चलता रहेगा, और जब लोगों का आना कम हो जाएगा या बंद हो जाएगा, तब मेला खत्म होगा।

DetailDate
उद्घाटन6 November 2026
Start Date7 November 2026
End Date30 December 2026

यानी अगर लोग आते रहे तो मेला दिसंबर के बाद भी चल सकता है। लेकिन मेरे हिसाब से मेला 30 December को खत्म हो जाएगा। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था, क्योंकि जब लोग देख लेते हैं तो फिर आना बंद कर देते हैं और तब मेला End होता है। इसलिए Last Date 30 December 2026 मानकर चलिए।

Mele Mein Roz Kitne Log Aate Hain?

जब मेरी मेले के Staff Member से बातचीत चल रही थी, तब मैंने उनसे पूछा था कि रोज़ लगभग कितने लोग आते होंगे। उन्होंने बताया कि आम दिनों में करीब 10 हज़ार लोग आते हैं और कभी-कभी यह आंकड़ा 25 हज़ार तक भी पहुँच जाता है। Sunday को भीड़ सबसे ज़्यादा होती है, लगभग 25 हज़ार के आसपास।

DinApprox Log
आम दिन (Roz)लगभग 10,000
कभी-कभी25,000 तक
Sunday25,000 के आसपास

यानी अगर आपको कम भीड़ पसंद है तो Sunday के अलावा किसी और दिन जाइए। यह सिर्फ Staff का अंदाज़ा है, पक्का आंकड़ा नहीं।

Surat Railway Station To Vanita Vishram Ground Distance

Athwa Gate Mela में Surat Diwali Carnival के बैनर वाला Exhibition Office, उसके पीछे बच्चों का बड़ा Slide और नीले carpet पर घूमते लोग

तो Surat Railway Station से Vanita Vishram Ground की दूरी लगभग 5.9 km है और Ring Road से Car या Bike से करीब 15 मिनट लगते हैं।

FromToDistance + Time
Surat Railway StationVanita Vishram Ground, Athwa Gate5.9 km

My Personal Review

सूरत में Vanita Vishram में हर साल दिवाली पर मेला होता ही है और हम सभी उसका Wait करते हैं। और Finally मेला Start हुआ और मैं आ गया। सच में मज़ा आ गया।

हाँ, ₹120 की Ticket पिछले साल से ज़्यादा है, लेकिन इस साल बहुत कुछ नया देखने मिला जो पिछले साल नहीं था, तो पैसे वसूल हो ही गए समझो।

छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ Ride, खाना और Enjoyment यहाँ था ही। बच्चों को खुश देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा।

3 घंटे कब चले जाते हैं पता ही नहीं चलता, सच में मज़ा आ गया। आप भी जल्द से जल्द मेले में ज़रूर जाइए। सच में दिल खुश हो जाएगा।

दोस्तों के साथ जाइए, परिवार या Partner के साथ जाइए, ताकि मज़ा Double हो जाए। और अगर आप अभी मेले में जा चुके हैं तो Comment में बताइए कि आपको कैसा लगा।

दोस्तों, आप चाहो तो WhatsApp Channel Join कर सकते हो। इसी तरह मैं Surat में जहाँ-जहाँ जाऊँगा, आपको Update करता रहूँगा। धन्यवाद दोस्तों!

FAQ

Vanita Vishram Mela 2026 kab se start hua?

मेले का उद्घाटन 6 November 2026 को हुआ था और 7 November 2026 से मेला सबके लिए शुरू हो गया।

Vanita Vishram Mela kab tak chalega?

Staff के हिसाब से मेला 30 December 2026 तक रहेगा, लेकिन End Date फिक्स नहीं है। जब तक लोग आते रहेंगे, मेला चलता रहेगा।

Vanita Vishram Mela ka timing kya hai?

मेला रोज़ शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

Surat Mela 2026 ka ticket price kitna hai?

Surat Diwali Carnival की Ticket ₹120 है। Payment आप Cash, UPI से कर सकते हैं।

Kya 5 saal ke bachon ki ticket lagti hai?

नहीं, 5 साल से नीचे के बच्चों के लिए Entry Free है। 5 साल से ऊपर के बच्चों की Ticket लेनी पड़ेगी।

Athwa Gate Mela Surat 2026 kahan lagta hai?

यह मेला अठवा गेट, Ring Road पर Vanita Vishram Sports Ground में लगा है।

Mele mein parking ki suvidha hai kya?

हाँ, यहाँ Bike और Car दोनों की Parking है। Bike Parking ₹30 और Car Parking ₹50 है।

Mele mein khane-pine ke liye kya milta hai?

यहाँ आलू पूरी, Khavsa, भेल, पाव भाजी, डोसा, मैगी, Turkish Icecream, Vadapav, Samosa, Paneer Shawarma और पान जैसी बहुत सी चीज़ें मिल जाती हैं।

Google Map

Share

Travel Buddy

Hi, I'm Your Travel Buddy! I'm based in Surat, and I personally visit every single place I write about - temples, beaches, hidden gems, and everything in between. No copied content, just real photos and honest experiences from my own visits.

Leave a Comment