हेलो दोस्तों नमस्ते!
आज मैं आपको जहांगीरपुरा, सूरत में स्थित संत श्री आसारामजी आश्रम दिखाने वाला हूँ।
यहाँ मुख्य सत्संग हॉल, गार्डन, ग्राउंड, मंदिर और नदी किनारा है जहाँ आप परिवार के साथ आकर आराम से समय बिता सकते हैं।
Quick Info Table
| Detail | Information |
|---|---|
| Name | Sant Shri Asharamji Ashram |
| Also Known As | Asaram Bapu Ashram, Asaram Ashram Surat |
| Address | Ashram Road, Jahangirpura, Surat, Gujarat – 395005 |
| Entry Fee | Free |
| Timing | 7 AM – 7 PM (सभी दिन) |
| Parking | Free (सभी वाहनों के लिए) |
| Contact Number 1 | 9227455513 |
| Contact Number 2 | 0261 277 2201 |
| Website | ashram.org |
| Google Maps | Ashram Location |
| Nearby | ISKCON Temple Kurukshetra Mahadev Mandir Ram Madhi |
Sant Shri Asharamji Ashram Surat Timing
| Day | Timing |
|---|---|
| Monday | 7 AM – 7 PM |
| Tuesday | 7 AM – 7 PM |
| Wednesday | 7 AM – 7 PM |
| Thursday | 7 AM – 7 PM |
| Friday | 7 AM – 7 PM |
| Saturday | 7 AM – 7 PM |
| Sunday | 7 AM – 7 PM |
आश्रम रोज सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। यह जानकारी मैंने खुद 9227455513 पर कॉल करके कन्फर्म की है, इसलिए Google पर दिख रहा “Open 24 hours” गलत है।
Asaram Bapu Ashram Surat Ticket Price / Entry Fee
| Item | Price |
|---|---|
| Entry Fee | Free |
| Parking | Free |
इस आश्रम में एंट्री बिल्कुल फ्री है, कोई टिकट नहीं लगता। पार्किंग भी फ्री है और सभी तरह के वाहनों के लिए उपलब्ध है।
Jahangirpura Ashram Address & Location
आश्रम का पता है: Ashram Road, Jahangirpura, Surat, Gujarat – 395005. यह जहांगीरपुरा एरिया में है, इस्कॉन मंदिर और कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर के बिल्कुल पास।
Ashram Entry Gate
यह आप आश्रम का मेन एंट्री गेट देख सकते हैं।

Sai Lilashahji Aarogya Kendra
अंदर आते ही आपको Sai Lilashahji Aarogya Kendra दिखता है, यहाँ इलाज की सुविधा भी है।

Satt Sahitya Seva Kendra – Products Shop
यहाँ Satt Sahitya Seva Kendra भी है, जहाँ साबुन, शैंपू, फेस वॉश, आयुर्वेदिक पाउडर जैसे हरड़-बहेड़ा और आश्रम में बना त्रिफला चूर्ण जैसे प्रोडक्ट्स आप खरीद सकते हैं।

Vegetable & Fruit Stall
आगे चलते ही सब्जी और फल का स्टॉल भी मिलता है, जहाँ से आप फ्रेश सब्जी-फल खरीद सकते हैं।

Information Board
यहाँ एक बड़ा बोर्ड लगा है जिसमें आश्रम में किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी जानकारी दी गई है।

Main Ashram Hall
यह आश्रम का हॉल है, यहाँ सत्संग होता है। आश्रम काफी बड़ा है, इसलिए मैंने अलग-अलग जगह से इसकी फोटो क्लिक की है ताकि आप पूरा आश्रम देख सकें।



Ashram Ground – Family & Friends Time
आश्रम के पीछे की तरफ एक बड़ा ग्राउंड है, यहाँ लोग घूमते हैं, बैठते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर यहाँ रिलैक्स कर सकते हैं।


Siddh Tapteshwar Mahadev Mandir
थोड़ा आगे चलने पर सिद्ध तप्तेश्वर महादेव मंदिर मिलता है, यह आश्रम के अंदर ही स्थित एक छोटा मंदिर है।

Garden, River & Greenery
आश्रम में हरियाली भरा गार्डन है, बैठने की जगह है और साथ ही एक नदी भी है जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं।



Kalpavriksha (Wishing Tree)
यहाँ कल्पवृक्ष भी है। ऐसी मान्यता है कि इसके चक्कर लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसा लोग कहते हैं।

Garden Sitting Area
गार्डन में और भी कई जगह हैं जहाँ आप परिवार या पार्टनर के साथ बैठकर बातें कर सकते हैं, थोड़ा खेलकूद भी कर सकते हैं।

Best Time to Visit Sant Shri Asharamji Ashram
| Time | My Opinion |
|---|---|
| रविवार (Sunday) | घूमने के लिए सबसे अच्छा दिन, शांत माहौल |
| सुबह जल्दी | कम भीड़, ठंडा मौसम |
| शाम को | गार्डन में बैठने के लिए अच्छा समय |
My Personal Review
मेरा अनुभव यहाँ काफी अच्छा रहा। यहाँ का वातावरण शांत है, गार्डन और ग्राउंड काफी बड़े हैं, समय बिताने के लिए अच्छी जगह है।
मैं यहाँ इस्कॉन मंदिर जाने के बाद आया था, और उससे पहले कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर भी विजिट किया था।
तीनों जगह एक ही एरिया, एक ही लाइन में हैं, तो अगर आप एक जगह जा रहे हैं तो बाकी दो भी आराम से कवर हो जाती हैं।
अगर आप जहांगीरपुरा एरिया में हैं तो इस्कॉन मंदिर, कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर के साथ यह आश्रम भी जरूर विजिट करें। यहाँ पर परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। मुझे यहाँ आकर काफी अच्छा लगा।
धन्यवाद, गुड बाय!
FAQ
Where is Asaram Bapu Ashram located in Surat?
यह आश्रम जहांगीरपुरा, सूरत में Ashram Road पर स्थित है, इस्कॉन मंदिर और कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर के बिल्कुल पास, पिनकोड 395005.
What is the timing of Asaram Bapu Ashram Surat?
आश्रम रोज सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है, सातों दिन।
Is there an entry fee for Sant Shri Asharamji Ashram Surat?
नहीं, यहाँ एंट्री बिल्कुल फ्री है, कोई टिकट नहीं लगता। (Entry is FREE)
What is the contact number of Sant Shri Asharamji Ashram Surat?
आश्रम का कॉन्टैक्ट नंबर 9227455513 & 0261 2772201 है।
Is parking available at Sant Shri Asharamji Ashram Surat?
हाँ, यहाँ सभी वाहनों के लिए फ्री पार्किंग उपलब्ध है।
Is Sant Shri Asharamji Ashram Surat open today?
हाँ, आश्रम रोज सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।



