हेलो दोस्तों, आज मैं आपको कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर, जो कि जहांगीरपुरा में है, वह दिखाने जा रहा हूं। मैं यहां रविवार को दोपहर के समय गया था।
यह मंदिर छोटा सा है, और बहुत कम लोग यहां आते हैं, इसलिए मैं आज आपसे Share कर रहा हूं।
Quick Info Table
| Detail | Information |
|---|---|
| Name | Kurukshetra Mahadev Mandir |
| Also known as | Shri Kururaj Rajeshwar Mahadev Temple |
| Address | 6QVV+G7H, opp. Mahavir Sanskar Dham, Jahangir Pura, Surat, Gujarat 395005 |
| Location Guide | Next to ISKCON Temple (7 min walk) |
| Timing | Not Available |
| Entry Fee | Free |
| Contact Number | Not Available |
| Google Maps Link | View Location |
| Nearby | ISKCON Temple Surat Ram Madhi |
ISKCON Temple to Kurukshetra Mahadev Mandir Distance

ISKCON Temple से कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर सिर्फ 550 मीटर की दूरी पर है, जो कि पैदल 7 मिनट में पूरी हो जाती है।
| From | To | Distance + Time |
|---|---|---|
| ISKCON Temple, Jahangirpura | Kurukshetra Mandir | 550 Meter 7 Min (Walking) |
यह मंदिर ISKCON Temple के Just आगे ही है। जैसे आप Google Map Photo में देख सकते हैं, ISKCON Temple और कुरुक्षेत्र मंदिर का Exact Location.
Kurukshetra Mahadev Mandir Gate Entry
यह देखें, यह मंदिर का Entry Gate है। चलिए अंदर चलते हैं।

Kurukshetra Mahadev Temple Darshan
हम अंदर आ चुके हैं, और मंदिर पीछे से देख लीजिए आप।

यह देखें, मंदिर कितना प्यारा लग रहा है।

महादेव के भक्त भी दर्शन कर रहे हैं, जैसे आप नीचे Photo में देख सकते हैं।

Small Temples Inside Kurukshetra Mandir
यहां इस तरह से छोटे-छोटे मंदिर देखने मिल जाते हैं। यहां ज्यादा कुछ दिखाने को है नहीं वैसे। एक बड़ा सा मंदिर जो कि आपने देखा, और छोटे-छोटे मंदिर हैं।

यहां का माहौल एकदम शांत है। आप यहां कुछ Time आराम से बैठ सकते हैं, सुकून की सांस ले सकते हैं।
History of Kurukshetra Mahadev Mandir (Pandavo ka Itihaas)

Kurukshetra Mahadev Mandir को कुरु राजेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
मान्यता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। अज्ञातवास के समय पांडव यहीं रुके थे, और अर्जुन ने खुद भगवान शिव का रुद्राभिषेक यहां किया था।
शायद इसी वजह से मंदिर परिसर में पांचों पांडवों के लिए अलग-अलग छोटे छोटे मंदिर बने हुए हैं, और साथ में पांच अलग शिवलिंग भी यहां स्थापित हैं।

कहा जाता है कि पांडवों ने यहां पर पूजा-अर्चना की थी। प्राचीन काल का यह मंदिर तापी मैया के किनारे है।

इसके पीछे आपको श्मशान देखने मिल जाता है।
Best Time to Visit Kurukshetra Mahadev Temple Surat (मेरी Personal राय)
आप सुबह, दोपहर, शाम, कभी भी जा सकते हैं, कोई दिक्कत नहीं। यहां माहौल शांत होता है।
My Personal Review

मुझे यह मंदिर बहुत ही शांत और सुकून भरा लगा। यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती, इसलिए आप आराम से कुछ समय बैठकर सुकून की सांस ले सकते हैं।
पांडवों से जुड़ा इतिहास इस जगह को और भी खास बनाता है। बहुत कम लोग यहां आते हैं, इसलिए मैंने सोचा आपको इस जगह के बारे में जरूर बताऊं।
ISKCON Temple जाते वक्त यह मंदिर भी ज़रूर देखें, क्योंकि यह बिल्कुल पास ही है।
Things I Don’t Know
दोस्तों, मुझे अभी तक इस मंदिर का Contact Number, Opening-Closing Time, और यह हफ्ते में कौन से दिन खुला रहता है, यह जानकारी नहीं मिल पाई।
अगर आपको पता है, तो नीचे Comment में ज़रूर बताएं, ताकि यहां आने वाले बाकी लोगों की भी मदद हो जाए।
FAQ
Where is Kurukshetra Mahadev Mandir located in Surat?
कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर, Jahangirpura में, ISKCON Temple के बिल्कुल पास है। पूरा Address है – 6QVV+G7H, opp. Mahavir Sanskar Dham, Jahangir Pura, Surat, Gujarat 395005
Is Kurukshetra Mahadev Temple near ISKCON Temple Surat?
हाँ, कुरुक्षेत्र महादेव मंदिर, ISKCON Temple Jahangirpura के बिल्कुल पास, ठीक आगे ही है।
What is the history of Kurukshetra Mahadev Mandir Surat?
ऐसा कहा जाता है कि पांडवों ने कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद यहां पूजा-अर्चना की थी, और अज्ञातवास के दौरान यहां निवास किया था। यहां अर्जुन ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया था। इसीलिए मंदिर में पांचों पांडवों के अलग-अलग छोटे मंदिर बने हुए हैं, और पांच अलग-अलग शिवलिंग भी हैं।
Kurukshetra Mahadev Mandir Surat ko aur kis naam se jana jata hai?
इसे Kuru Rajeshwar Mahadev Mandir के नाम से भी जाना जाता है।
Is there any entry fee for Kurukshetra Mahadev Mandir Surat?
नहीं, यहां दर्शन के लिए Entry बिल्कुल Free है।



