Join WhatsApp

Join Free

Swaminarayan Gurukul Surat – Ticket Price, Timing, Photos, Address & Complete Guide 2026

On: July 5, 2026
Swaminarayan Gurukul Surat golden kalash domes at Ved Road with visitors

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको स्वामीनारायण गुरुकुल सूरत की कंप्लीट जानकारी देने वाला हूं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Quick Info Table

DetailInformation
NameShree Swaminarayan Gurukul, Surat
Also Known asVed Road Gurukul / Katargam Gurukul
AddressVed Road, Nani Ved, Narayan Munidev Society, Katargam, Surat, Gujarat 395004
Mandir / Campus Darshan Timing5:00 AM – 8:00 PM
Mandir / Campus / Kalash EntryFree
Sanskritik Pradarshan Ticket Price3-10 years = ₹50
10+ years = ₹100
Sanskritik Pradarshan TimingMon-Sat 2:30 PM – 7:00 PM
Sunday & Holiday 1:00 PM – 7:00 PM
Contact Number090995 11000
Google Maps LinkView Location

Gurukul Surat Gate Entry

जैसे कि आप नीचे देख सकते हैं गुरुकुल का Entry Gate है।

Ornate yellow and pink entrance gate of Gurukul Surat on Ved Road, Katargam

गेट में Entry लेते ही सामने आपको गुरुकुल दिख रहा है।

Left Side पर गुरुकुल है, और Right Side पर जो Building आपको दिख रही है, वह गुरुकुल स्कूल है, जहां पर आप अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं।

Swaminarayan Gurukul Surat mandir spires on left with gurukul school building on right

आज रविवार का दिन था, तो आप देख सकते हैं लोग यहां पर घूम रहे हैं।

Visitors walking near golden kalash statues and mandir at Gurukul Surat on a Sunday

Garden Krishna Radha Statue

यह हरा भरा Garden कितना प्यारा लग रहा है, Photo में देख सकते हैं।

Green garden with golden kalash domes and statue at Swaminarayan Gurukul Surat

हमारे प्यारे कृष्ण कन्हैया राधा के साथ नृत्य (Dance) कर रहे हैं।

Colourful Krishna and Radha dancing statues in the garden at Gurukul Surat

यह जो नीचे आप Photo में देख रहे हैं यह मंदिर है, हम यहां दर्शन करने जाएंगे कुछ देर में, सबसे पहले हम सांस्कृतिक प्रदर्शन देख लेते हैं।

Front view of the golden Swaminarayan mandir at Gurukul Surat with visitors

Sanskritik Pradarshan Building

यह जो आप Building देख रहे हैं यह सांस्कृतिक प्रदर्शन की Building है, वहीं हम जा रहे हैं।

Ornate Sanskritik Pradarshan building entrance with Ganesh idol at Gurukul Surat

Swaminarayan Gurukul Surat Ticket Price / Entry Fees

सांस्कृतिक प्रदर्शन का जो Ticket Price है, वह 3 साल से लेकर 10 साल के बच्चों का ₹50 है, और 10 साल से बड़ों का ₹100 है।

मंदिर, गुरुकुल Campus और कलश वाली जगह में घूमने-दर्शन के लिए Entry बिल्कुल Free है, सिर्फ Sanskritik Pradarshan देखने के लिए ही Ticket लगता है।

Ticket counter board showing Gurukul Surat ticket price and timing details
CategoryTicket Price
Mandir / Campus / Kalash EntryFree
Pradarshan – 3-10 साल के बच्चे₹50
Pradarshan – 10 साल से बड़े₹100

Sanskritik Pradarshan Timing

और सांस्कृतिक प्रदर्शन का जो Timing है, वो रहने वाला है 2:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक, और रविवार को एवं छुट्टी के दिन यह Timing होगा 1:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक।

दिनTiming
सोमवार – शनिवार2:30 PM – 7:00 PM
रविवार व छुट्टी के दिन1:00 PM – 7:00 PM

जैसे कि आप देख सकते हैं मैंने Ticket ले ली है, जो कि मुझे ₹100 की पड़ी है।

Hand holding Shree Swaminarayan Gurukul ticket priced at ₹100

और यह रहा सांस्कृतिक प्रदर्शन का Entry Gate

Sanskritik Pradarshan entry gate with red signboard at Gurukul Surat

Inside Sanskritik Pradarshan

सांस्कृतिक प्रदर्शन में आपको हमारे भगवान राम, कृष्ण, स्वामीनारायण भगवान, गणपति बप्पा, हनुमान जी, और भी जितने भी हमारे भगवान हैं, उन्होंने जो-जो लीलाएं की, वो देखने को मिलती हैं।

जैसे कि आप यह Photo में देख सकते हैं, बाल घनश्याम झूला झूल रहे हैं।

Bal Ghanshyam idol on a jhula diorama inside Gurukul Surat Pradarshan

यहां आप देख सकते हैं श्री कृष्ण भगवान अपनी उंगली पर पहाड़ उठा रहे हैं।

Krishna lifting Govardhan mountain on his finger diorama at Gurukul Surat Pradarshan

यह Photo में शबरी और राम भगवान का वह यादगार किस्सा दर्शाया गया है।

Shabari offering fruits to Ram Bhagwan diorama at Gurukul Surat Pradarshan

नीचे आप देख सकते हैं मीरा और कृष्ण के अटूट प्रेम की एक झलक।

Meera Bai in devotion before Krishna idol diorama at Gurukul Surat Pradarshan

नीचे आप देख सकते हैं कृष्ण और अर्जुन का वह महाभारत के किस्से का वर्णन किया है।

Krishna and Arjun on chariot Mahabharat scene diorama at Gurukul Surat

नीचे आप देख सकते हैं कृष्ण भगवान है, उनके जन्म के वक्त वह दिव्य दर्शन देते हुए।

Krishna birth divine darshan diorama with Devaki Vasudev at Gurukul Surat

वैसे ही आपको और भी कई किस्सों का प्रदर्शन देखने को मिल जाता है।

वैसे तो प्रदर्शन बहुत ही बड़ा है, सिर्फ भगवान का ही नहीं, Scientist जैसे Albert Einstein, Newton, और भी प्रख्यात लोगों के बनाए Invention भी यहां देखने मिलते हैं। यानी देखा जाए तो ₹100 में आपको बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है।

Swaminarayan Mandir Darshan

आगे बढ़ते हुए मंदिर की ओर, तो जैसे कि आप देख सकते हैं हम मंदिर के अंदर आ चुके हैं, और यहां आप भगवान स्वामीनारायण के दर्शन कर सकते हैं।

Devotees inside the decorated marble hallway of Swaminarayan mandir at Gurukul Surat
Decorated golden shrine with Swaminarayan idol at Gurukul Surat mandir

Kalash & Talab Inside Gurukul, Ved Road

आगे बढ़ते हैं, गुरुकुल देखते हैं। यहां आप यह जो तालाब जैसा देख रहे हैं, यहां लोग पैसे डालते हैं, सिक्के।

Water talab with fountain and golden kalash domes at Gurukul Surat

Small Temples Inside Gurukul

यहां आपको छोटे-छोटे मंदिर भी देखने मिल जाते हैं, जैसे कि यह श्री राधा कृष्ण जी का मंदिर आप देख सकते हैं।

Golden kalash shaped Radha Krishna small mandir at Gurukul Surat

Gurukul Kalash Design

गुरुकुल का Design कलश Theme पर बनाया गया है, जैसे कि आप नीचे Photo में देख सकते हैं।

Golden and white kalash shaped domes with elephant statues at Gurukul Surat

यहां फिर आप भगवान श्री स्वामीनारायण के दर्शन कर सकते हैं।

Deity idol inside golden Radha Krishna small mandir at Gurukul Surat

Narayan Kund Inside Gurukul

यहां पर आपको नारायण कुंड देखना मिल जाता है, जहां पर आप स्नान कर सकते हैं, नहा सकते हैं।

Shree Narayan Kund entrance building with visitors at Gurukul Surat

Gurukul Surat Swimming Pool Ticket Price

नारायण कुंड स्नान का Charge मात्र ₹50 है, 1 घंटे के लिए।

Signboard showing Shree Narayan Kund ticket price of ₹50 at Gurukul Surat
SectionTicket Price
Narayan Kund (Swimming Pool जैसा Experience)₹50 / घंटा

Garden Behind Gurukul

गुरुकुल के पीछे आपको एक Garden भी देखने मिल जाता है, जैसे कि आप नीचे Photo में देख रहे हैं, लेकिन Garden में Entry के लिए आपको प्रदर्शन की Ticket लेनी होगी, जो की ₹100 वाली मैंने पहले ले ली थी। यानी ₹100 की प्रदर्शन की Ticket में सांस्कृतिक प्रदर्शन और Garden, दोनों देखने मिल जाता है।

Welcome to Natural Park garden behind Gurukul Surat with statue and trees
Colourful statues among trees in the Natural Park garden at Gurukul Surat

Best Time to Visit Gurukul Surat (मेरी Personal राय)

समयकैसा रहेगा
सुबह जल्दीसबसे अच्छा – कम भीड़, धूप भी कम
रविवारज़्यादा भीड़ रहती है, अगर भीड़ पसंद नहीं तो Weekday चुनें
Sanskritik Pradarshan देखने के लिए2:30 – 7:00 PM के बीच जाएं, ताकि Timing के हिसाब से पूरा देख सकें

Gurukul Surat Opening & Closing Time

गुरुकुल का Mandir/Campus एरिया सुबह 5:00 AM से रात 8:00 PM तक Open रहता है, यानी कोई भी Visitor इस दौरान आकर बाहर के दर्शन कर सकता है, जैसे भगवान स्वामीनारायण, कलश वाली जगह वगैरह।

दोपहर को 12:30 से 3:30 के बीच मंदिर में भगवान के दर्शन बंद हो जाते हैं, क्योंकि उस समय भगवान को भोग दिया जाता है और सुलाया जाता है (પોઢાડી દેવામાં આવે છે in Gujarati)।

CategoryOpen TimeClose Time
Mandir / Campus5:00 AM8:00 PM
Darshan Break (भोग व आराम का समय)12:30 PM3:30 PM
Sanskritik Pradarshan (Weekday)2:30 PM7:00 PM
Sanskritik Pradarshan (Sunday/Holiday)1:00 PM7:00 PM

My Personal Review

मुझे स्वामीनारायण गुरुकुल एक बहुत ही सुंदर और शांत जगह लगी। Sanskritik Pradarshan का concept मुझे काफी अच्छा लगा, सिर्फ भगवान की लीलाओं का ही नहीं, बल्कि Scientist के Invention भी वहां देखने को मिले, जो कि एक अलग ही experience था।

मंदिर का Design, कलश वाला लुक, और Narayan Kund जैसी जगहें इसे और खास बनाती हैं। Family के साथ एक शांत दर्शन और घूमने के लिए यह अच्छी जगह है।

तो मैं आशा करता हूं आपको मैंने गुरुकुल की पूरी जानकारी दे दी होगी। आप जब भी गुरुकुल जाओ, आकर मुझे जरूर बताना कि आपको कैसा लगा।

जय स्वामीनारायण!

FAQ

Where is Gurukul located in Surat?

गुरुकुल, Katargam area में, Ved Road पर स्थित है। पूरा Address है – Ved Rd, Nani Ved, Narayan Munidev Society, Katargam, Surat, Gujarat 395004।

What is Gurukul Surat timing / open time?

गुरुकुल का Mandir/Campus एरिया सुबह 5:00 AM से रात 8:00 PM तक Open रहता है। दोपहर 12:30 से 3:30 के बीच भगवान के दर्शन बंद रहते हैं।

What is Gurukul Surat open time on Sunday?

गुरुकुल Mandir/Campus का समय रविवार को भी 5:00 AM से 8:00 PM तक रहता है, लेकिन Sanskritik Pradarshan का समय रविवार और छुट्टी के दिन 1:00 PM से 7:00 PM तक रहता है।

What is Gurukul Surat close time?

गुरुकुल रात 8:00 PM को बंद हो जाता है।

Swaminarayan Gurukul Surat ki ticket price kya hai?

Sanskritik Pradarshan का Ticket Price 3–10 साल के बच्चों के लिए ₹50 है, और 10 साल से बड़ों के लिए ₹100 है। बाकी Mandir/Campus में घूमने का कोई Ticket नहीं लगता।

Ved Road Gurukul Surat mein kya dekhne milta hai?

Ved Road स्थित गुरुकुल में आपको मंदिर दर्शन, Sanskritik Pradarshan, Narayan Kund, Garden, और छोटे-छोटे मंदिर देखने मिलते हैं।

Does Gurukul Surat have a swimming pool?

गुरुकुल में कोई Official Swimming Pool नहीं है, लेकिन यहां Narayan Kund है, जहां आप ₹50 में 1 घंटे के लिए स्नान/Bathing कर सकते हैं।

Is Gurukul Surat open today?

हाँ, गुरुकुल Mandir/Campus रोज़ सुबह 5:00 AM से रात 8:00 PM तक Open रहता है (दोपहर 12:30–3:30 का Darshan Break छोड़कर)।

What is the Contact number of Gurukul Surat?

गुरुकुल Surat का Contact Number है – 090995 11000

Google Map Location

Share

Travel Buddy

Hi, I'm Your Travel Buddy! I'm based in Surat, and I personally visit every single place I write about - temples, beaches, hidden gems, and everything in between. No copied content, just real photos and honest experiences from my own visits.

Leave a Comment